सरकारी जमीन पर बना मकान जेसीबी से ढहाया:बहराइच में सुरक्षा के लिए पुलिस और एसएसबी तैनात रही

Nov 28, 2026 - 21:31
0
सरकारी जमीन पर बना मकान जेसीबी से ढहाया:बहराइच में सुरक्षा के लिए पुलिस और एसएसबी तैनात रही
बहराइच में नानपारा तहसील के ग्राम पंचायत चौगोड़वा में सरकारी जमीन पर बने मकान को प्रशासन ने शनिवार शाम जेसीबी से ढहा दिया। कार्रवाई शाम करीब 5 बजे हरिहरपुर रोड पर पानी की टंकी के पास की गई। बताया गया कि नफीस उर्फ महतो ने सार्वजनिक जमीन पर मकान बना रखा था। तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश पर एसडीएम के निर्देश से प्रशासन ने यह कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार विकास कुमार, राजस्व निरीक्षक राममिलन और लेखपाल उपेंद्र यादव व दिग्विजय समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसबी की 42वीं वाहिनी के एसआई अपनी टीम के साथ तैनात रहे। थाना नवाबगंज की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User