बच्ची की मौत के बाद भागा ठेला चालक गिरफ्तार:माधोबाड़ी में स्कूटर ठेले की चपेट में आने से हुई थी मौत

Nov 29, 2026 - 19:34
0
बच्ची की मौत के बाद भागा ठेला चालक गिरफ्तार:माधोबाड़ी में स्कूटर ठेले की चपेट में आने से हुई थी मौत
बरेली के माधोबाड़ी में ढाई साल की शिवांशी की मौत के बाद भागे ठेला चालक को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को उसे शहदाना ग्राउंड स्थित आरा मशीन के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर को माधोबाड़ी निवासी राजकुमार की ढाई साल की बेटी शिवांशी दाल से लदे स्कूटर ठेले की चपेट में आ गई थी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने गंगापुर बड़ा कुआं निवासी रोहन (24), पुत्र नंद किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया था। पूछताछ में रोहन ने बताया कि वह दाल के कट्टे लेकर माधोबाड़ी से गंगापुर जा रहा था। इसी दौरान बच्ची ठेले के नीचे आ गई। हादसे के बाद वह मौके से चला गया था। पुलिस ने जांच और मिले सबूतों के आधार पर केस में धारा 106 बीएनएस की जगह धारा 105 बीएनएस जोड़ी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ ढेढा, हेड कांस्टेबल पंकज और कांस्टेबल ललित शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User