स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पर गिरा बुजुर्ग...डिजायर ने कुचला:कौशांबी में सड़क पार करते समय हादसा, दोनों वाहनों के ड्राइवर फरार
कौशांबी में शनिवार रात करीब 7:30 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर के NH-19 पर हुई। जानकारी के मुताबिक, गनपा ग्रामसभा के चकिया निवासी रामसूरत पाल (52) पिता दयाराम शनिवार को सरसों का तेल पेराने के लिए भैरों मोड़ की तरफ गए थे। काम खत्म होने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-19 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामसूरत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी पीछे से आ रही डिजायर कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में रामसूरत को निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों वाहनों के चालक फरार घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद स्कॉर्पियो और डिजायर के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)