सपा नेता गौतम यादव का इलाज के दौरान निधन:ललितपुर में तबीयत बिगड़ने पर झांसी रेफर किए गए थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम
ललितपुर में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला महामंत्री और टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गौतम यादव उर्फ रानू यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह 40 साल के थे। उनके 11 साल के बेटे वंश यादव ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में कराया था भर्ती गौतम यादव की मंगलवार शाम करीब सात बजे तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। स्टेशन रोड स्थित घर से निकली अंतिम यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बुधवार शाम पांच बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के सिविल लाइन स्टेशन रोड स्थित उनके आवास से निकली। गांधीनगर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे गौतम गौतम यादव समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला महामंत्री और ललितपुर टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)