टाइल की धूल उड़ने पर घर में घुसकर मारपीट:दबंगों ने युवक को घेरकर पीटा, पुलिस को बुलाने पर फोन तोड़ दिया
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला भगत धनौली में घर की मरम्मत के दौरान धूल-मिट्टी उड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और बहन के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। नगला भगत धनौली निवासी सनी अपने घर में मरम्मत का काम करा रहे थे। इस दौरान धूल-मिट्टी उड़कर बाहर जाने पर पड़ोसी प्रताप सिंह ने विरोध जताया। आरोप है कि उसने काम बंद कराने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, पड़ोसी के कहने पर उन्होंने काम भी रुकवा दिया था। लाइट बंद कर तोड़े कैमरे
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद प्रताप सिंह, विजय सिंह, अजय, आकाश, बॉबी और अरुण ने घर के बाहर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर की लाइट बंद कर दी और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद घर में घुसकर मां और बहन के साथ भी मारपीट की। बहन के कान पर थप्पड़ मारने का भी आरोप है। पुलिस को फोन करने पर मोबाइल तोड़ा
पीड़ित के अनुसार, जब वह पुलिस को फोन कर रहा था, तभी आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि करीब एक महीने पहले भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)