तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो किशोर घायल:संभल-चंदौसी बायपास पर पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे, एक गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Nov 28, 2026 - 19:53
0
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो किशोर घायल:संभल-चंदौसी बायपास पर पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे, एक गंभीर, हायर सेंटर रेफर
संभल में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे चंदौसी बाईपास पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो किशोर घायल हो गए। दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां एक किशोर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा उस समय हुआ, जब थाना संभल क्षेत्र के सैफ खां सराय निवासी अयान (16) पुत्र अरमान अपने दोस्त तंजीम (17) पुत्र अजमत के साथ बाइक से पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों किशोर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। तंजीम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अयान का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। परिजनों ने नहीं दी तहरीर हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों किशोरों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना के संबंध में परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User