ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:शाहजहांपुर में चार लोग घायल; लात-घूंसे और बेल्ट से हमले का वीडियो वायरल
शाहजहांपुर के अजीजगंज में शनिवार सुबह 11 बजे ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के करीब चार लोग घायल हुए हैं। मारपीट के वीडियो शाम 6 बजे सामने आए। घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के सहज मार्ग की है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक अपनी बहन के साथ बाइक से जा रहा था। गली में खड़े ई-रिक्शा को हटाने के लिए कहने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गये। इसके बाद बीच सड़क पर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को लात-घूंसे और थप्पड़ मारने लगे। बेल्ट से हमला करने और पथराव के आरोप भी लगे हैं। मारपीट के दौरान सड़क पर यातायात रुक गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर यातायात शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। एक पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है, जबकि दूसरे पक्ष ने अभी शिकायत नहीं दी। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि मारपीट हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)