'योगी सरकार में सड़कों और एक्सप्रेसवे का विस्तार':पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा- बेहतर कनेक्टिविटी की हर वर्ग सराहना कर रहा
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में सड़कों और एक्सप्रेसवे का ऐसा जाल बिछा है, जैसा पहले की सरकारों में देखने को नहीं मिला। बेहतर कनेक्टिविटी और कानून-व्यवस्था से प्रदेश का हर वर्ग सरकार के कामों की सराहना कर रहा है। यह दावा उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने गुरुवार को इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए पिछड़े वर्गों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिकायतों के निस्तारण से लेकर स्वरोजगार तक श्रीमाली ने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के माध्यम से ओबीसी समाज की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। आयोग ने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं, जिन्हें सरकार प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं के पारदर्शी वितरण से लेकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तक आयोग सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आयोग लगातार काम कर रहा है। अखिलेश यादव पर साधा निशाना पत्रकारों के सवालों के जवाब में श्रीमाली ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। अयोध्या से जुड़े सवाल पर उन्होंने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अयोध्या धाम के बजाय बिहार के गया जाना चाहिए। श्रीमाली ने कहा कि आयोग भविष्य में भी पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ पिछड़े समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए काम करता रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)