बागेश्वर धाम की रामकथा का सीएम योगी को दिया न्योता:योगी बोले- जरूर आऊंगा, 5 विधायकों के साथ सीएम से मिले MLA बावन सिंह

Nov 12, 2026 - 21:28
0
बागेश्वर धाम की रामकथा का सीएम योगी को दिया न्योता:योगी बोले- जरूर आऊंगा, 5 विधायकों के साथ सीएम से मिले MLA बावन सिंह
गोंडा जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में 4, 5 और 6 दिसंबर को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होगा। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे कार्यक्रम के आयोजक और कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने चार अन्य विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री को सबसे पहले दिया निमंत्रण बावन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, करनैलगंज विधायक अजय कुमार सिंह, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा और मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्रीराम कथा अमृत महोत्सव एवं दिव्य दरबार का निमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। हालांकि, उनके आने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना विधायकों ने मुख्यमंत्री को आयोजन की रूपरेखा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। विधायक बावन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा। आयोजकों के मुताबिक, 4 से 6 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में गोंडा सहित आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा और दिव्य दरबार को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। विशाल पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी आयोजन समिति और प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशाल पंडाल, पेयजल, यातायात और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों का प्रयास है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User