जेल और बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचीं विधिक प्राधिकरण की सचिव:बंदियों और किशोरों से बातचीत कर जानी समस्याएं
मेरठ में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने जिला कारागार और राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बंद बंदियों और किशोरों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने यह भी जाना कि बंदियों को कानूनी सहायता मिल रही है या नहीं। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बंदियों को जरूरत है, उन्हें नियमानुसार मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। किशोरों से बातचीत कर जानी जरूरतें राजकीय संप्रेक्षण गृह में सचिव ने किशोरों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने वहां मिलने वाले भोजन, चिकित्सा, शिक्षा, रहने की व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुविधाओं में लापरवाही न हो सचिव सोनिका वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि बंदियों और किशोरों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। शासन और विधिक सेवा प्राधिकरण के तय मानकों का पालन किया जाए। भोजन, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)