10 साल पुराने मारपीट के मामले में कोर्ट का फैसला:बलिया में एक को 8 साल की कैद, 50 हजार का जुर्माना; दो दोषमुक्त
बलिया में मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की मौत के करीब 10 साल पुराने मामले में अदालत ने एक आरोपी को आठ साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश दोषी रामजी यादव पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। लाठी-डंडों से हमले में हुई थी मौत पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2016 में सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनीठीका गांव में मारपीट हुई थी। इस दौरान लाठी-डंडों से किए गए हमले में पीड़ित का नाती गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मामले में सुखपुरा थाने में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। धारा 304 में सुनाई 8 साल की सजा अदालत ने तपनीठीका गांव निवासी रामजी यादव पिता जतुन यादव को दोषी ठहराया। उसे धारा 323 में छह महीने, धारा 325 में छह साल, धारा 304 में आठ साल और धारा 504 में एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। धारा 325 में 10 हजार और धारा 304 में 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर तीन महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। दो आरोपी दोषमुक्त, एक की हो चुकी मौत इसी मामले में अखिलेश यादव पिता परमात्मा यादव और भरत यादव पिता जतुन यादव को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया। वहीं, एक अन्य आरोपी लक्ष्मण यादव पिता जतुन यादव की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)