अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम:मिर्जापुर में हित चिंतक अभियान शुरू; वक्ता ने संगठन, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया

Nov 24, 2026 - 07:53
0
अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम:मिर्जापुर में हित चिंतक अभियान शुरू; वक्ता ने संगठन, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया
मिर्जापुर में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर महंत शिवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हित चिंतक अभियान का भी शुभारंभ हुआ। इसमें संतों, धर्माचार्यों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आचार पद्धति और श्रीराम जय राम के उद्घोष के साथ आयोजन आगे बढ़ा। आचार्य नितिन अवस्थी और सर्वेश त्रिपाठी ने स्वस्ति वाचन किया। वक्ताओं ने अशोक सिंघल के योगदान को किया याद मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र ने अशोक सिंघल के जीवन और संगठनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अशोक सिंघल का जन्म 27 सितंबर 1926 को आगरा में हुआ था। उनके पिता महावीर प्रसाद सिंघल और माता विद्यावती थीं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से विज्ञान एवं अभियांत्रिकी की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रसेवा और हिंदू समाज के संगठन के लिए समर्पित कर दिया। विशिष्ट अतिथि आरएसएस के प्रांत बौद्धिक प्रमुख प्रोफेसर कुलदीप ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का उदाहरण है। गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने का आह्वान विहिप जिलाध्यक्ष हरिशंकर ने अशोक सिंघल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के माध्यम से संगठन को गांव-गांव और प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर मौर्य ने अतिथियों, संतों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विहिप के प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी ने किया। इस दौरान विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष विद्याभूषण, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, अमित, रामचंद्र शुक्ल, राज माहेश्वरी, प्रवीण, नीरज द्विवेदी, अभय, अरविंद सारस्वत, विजय, माता सहाय, चंद्रप्रकाश, दिव्या, पार्वती गिरी, पूर्व प्राचार्य वीना सिंह, पूनम केशरी, सुनीता शर्मा, निधि, प्रमोद सोनकर और अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User