28, 30 नवंबर के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब रूट के यात्रियों का राहत

Nov 27, 2026 - 07:38
0
28, 30 नवंबर के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब रूट के यात्रियों का राहत
ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन वन-वे स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब रूट के यात्रियों का सफर आसान होगा। इन स्पेशल ट्रेनों में दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल, सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल और सहरसा–अमृतसर एक्सप्रेस है। ये तीनों स्पेशल ट्रेनें 28 और 30 नवंबर को चलेंगी। जानिये कौन सी ट्रेन चलेगी कहां कहां जाएगी ट्रेन नंबर 05531 दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल वन-वे विशेष ट्रेन 28 नवंबर को दरभंगा से रात्रि 22:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जयनगर, सीतामढ़ी, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, एवं अयोध्या धाम (आगमन : 10:30 / प्रस्थान 10:35) होते हुए अगले दिन दोपहर 13:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से 13:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ एवं गाजियाबाद होते हुए रात्रि 21:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05599 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 28 नवंबर को सहरसा से रात्रि 22:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी (आगमन 14:15/प्रस्थान 14:18) एवं लखनऊ होते हुए अगले दिन अपराह्न 15:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी तथा 15:25 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह बरेली, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद होते हुए अगले दिन रात्रि 02:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05595 सहरसा–अमृतसर विशेष ट्रेन 30 नवंबर को सहरसा से दोपहर 13:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर एवं गोरखपुर होते हुए अगले दिन प्रातः 05:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी तथा 06:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात यह हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा एवं जालंधर सिटी होते हुए रात्रि 22:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User