शाहजहांपुर में ढाबे पर कहासुनी, बस चालक को पीटा:प्रधान पति समेत 3 पर दर्ज हुई FIR, पिछला शीशा भी तोड़ने का आरोप

Nov 27, 2026 - 07:38
0
शाहजहांपुर में ढाबे पर कहासुनी, बस चालक को पीटा:प्रधान पति समेत 3 पर दर्ज हुई FIR, पिछला शीशा भी तोड़ने का आरोप
शाहजहांपुर में मिश्रीपुर ढाबे पर कहासुनी के बाद बस चालक इमरान और उनके दोस्त अनस को पीट दिया गया। पुलिस ने प्रधान पति समेत तीन लोगों के खिलाफ गुरुवार शाम FIR दर्ज की है। आरोप है कि हमलावरों ने बस का पिछला शीशा भी तोड़ दिया। मारपीट का वीडियो रात 11 बजे सामने आया है। खाना खाने के लिए ढाबे पर रुके थे चालक यह घटना बुधवार शाम करीब सात बजे लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर ढाबे पर हुई। मेरठ जिले के किठौर क्षेत्र के असीलपुर गांव के रहने वाले इमरान बस चालक हैं। वह खाना खाने के लिए ढाबे पर रुके थे। बस में सवार अन्य लोग चाय पी रहे थे। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से पीटा आरोप है कि ढाबे पर बैठे कुछ लोगों से इमरान की किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने इमरान से गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आए इमरान के दोस्त अनस को भी पीटा गया। अनस गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के असतनी गांव के रहने वाले हैं। पत्थर मारकर बस का शीशा तोड़ा आरोप है कि हमलावरों ने पत्थर मारकर बस का पिछला शीशा तोड़ दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक युवक जमीन पर पड़ा दिख रहा है और कुछ लोग उसे पीटते नजर आ रहे हैं। प्रधान पति समेत तीन पर FIR सूचना मिलने पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मारपीट करने वालों में ढाबे का मालिक बताया जा रहा प्रधान पति भी शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User