मानदेय नहीं मिलने पर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने काम बंद किया:रायबरेली में BDO को ज्ञापन सौंपा, भुगतान होने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार
रायबरेली जिले के सतांव, हरचंदपुर, लालगंज, खीरों, सरेनी, बछरावां समेत सभी 18 विकास खंडों में शुक्रवार सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने काम बंद कर दिया। ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें पिछले 17 महीने से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान की मांग की है। ज्ञापन में ऑपरेटरों ने बताया कि वे कई वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और अन्य सरकारी काम पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें 17 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर ऑपरेटरों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि बिना मानदेय के लंबे समय तक काम जारी रखना संभव नहीं है। बकाया भुगतान होने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार कंप्यूटर ऑपरेटरों ने स्पष्ट किया है कि 17 माह का पूरा बकाया मानदेय मिलने तक वे काम बंद रखेंगे। उन्होंने शासन और संबंधित विभाग से जल्द भुगतान कराने की मांग की है। ऑपरेटरों के कार्य बहिष्कार से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण समेत अन्य सरकारी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)