300 लाभार्थियों की आवास योजना की दूसरी किस्त जारी:अम्बेडकरनगर में सभी लाभार्थियों के खाते में आएंगे एक-एक लाख रुपए
अंबेडकरनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। योजना के तहत जिले की तीन नगर पालिकाओं और चार नगर पंचायतों के 300 लाभार्थियों की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। शासन स्तर से धनराशि जारी होने के बाद अब लाभार्थियों के बैंक खातों में एक-एक लाख रुपए पहुंचेंगे। दूसरी किस्त मिलने से लंबे समय से आवास बनवा रहे परिवारों को राहत मिलेगी। तीन किस्तों में मिलती है ढाई लाख रुपए की मदद प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्र लाभार्थियों को पक्का मकान बनवाने के लिए सरकार की ओर से कुल 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह धनराशि तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों ने अपने आवास का निर्माण शुरू करा दिया था। निर्माण कार्य निर्धारित स्तर तक पहुंचने और जरूरी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 300 लाभार्थियों की दूसरी किस्त जारी की गई है। पहली और दूसरी किस्त में मिलते हैं एक-एक लाख रुपए योजना के तहत पहली किस्त में एक लाख रुपए दिए जाते हैं। इससे लाभार्थी आवास निर्माण शुरू कराते हैं। इसके बाद निर्माण की प्रगति का सत्यापन और जियो टैगिंग होने पर दूसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपए जारी किए जाते हैं। वहीं, तीसरी और अंतिम किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए दिए जाते हैं। यह धनराशि आवास निर्माण पूरा होने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मिलती है। इस तरह तीनों किस्तों को मिलाकर प्रत्येक पात्र लाभार्थी को कुल 2.50 लाख रुपए की सहायता मिलती है। दूसरी किस्त जारी होने से 300 परिवारों के पक्के मकान का सपना पूरा होने की दिशा में निर्माण कार्य को गति मिलेगी। डूडा के परियोजना प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 300 लाभार्थियों की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)