29 सितंबर को ABVP का ‘त्वम् हि दुर्गा’ युवती सम्मेलन:मेरठ में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष होंगी शामिल, खुले मंच पर होगा संवाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मेरठ महानगर की ओर से 29 सितंबर को ‘त्वम् हि दुर्गा’ युवती सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की छात्राएं शामिल होंगी। कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होगा जिसमें छात्राएं नारी शक्ति, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार रखेंगी। इसके साथ ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान भी इस कार्यक्रम में पहुंचेंगी।
ABVP महानगर अध्यक्ष डॉ नेहा गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। पहला चरण सुबह 10 बजे युवती सम्मेलन से शुरू होगा। इसमें वक्ता नारी शक्ति की ऐतिहासिक भूमिका और वर्तमान समय में युवतियों की जिम्मेदारी पर विचार रखेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे छात्राओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से शुरू होगी। यह तेजगढ़ी चौराहे से होते हुए पीवीएस मॉल तक जाएगी। दोपहर 1 बजे कार्यक्रम का तीसरा चरण शुरू होगा। इसमें खुले मंच का आयोजन किया जाएगा। छात्राओं को विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। प्रांत सह मंत्री अंजली मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को सक्रिय रूप से अपनी बात रखने का मंच देना है। छात्राएं शिक्षा, महिला नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता, भारतीय संस्कृति, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर संवाद करेंगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भारतीय महिलाओं के ऐतिहासिक योगदान पर भी चर्चा होगी। शिक्षा, प्रशासन, संस्कृति और सामाजिक जीवन में महिलाओं की भूमिका को सामने रखा जाएगा। साथ ही वर्तमान समय में युवतियों की जिम्मेदारी पर भी विचार-विमर्श होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)