आगरा कॉलेज की 27 बीघा ग्राउंड पर मेट्रो का अतिक्रमण:प्राचार्य बोले-200 साल पूराने इतिहास को उजाड़ा जा रहा, मेट्रो ने मुआवजा तक नहीं दिया

Nov 27, 2026 - 15:03
0
आगरा कॉलेज की 27 बीघा ग्राउंड पर मेट्रो का अतिक्रमण:प्राचार्य बोले-200 साल पूराने इतिहास को उजाड़ा जा रहा, मेट्रो ने मुआवजा तक नहीं दिया
आगरा कॉलेज के हजारों छात्र अपने कॉलेज ग्राउंड को बचाने के लिए सड़कों पर उतर आए। कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने गुरुवार को एमजी रोड पर चक्का जाम कर दिया। आरोप है कि मेट्रो कॉरपोरेशन निर्धारित जमीन से हटकर कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमण कर रहा है। कॉलेज की धरोहर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विरोध करने पर की गाली-गलौज कॉलेज प्रशासन के अनुसार, गुरुवार को जब स्पोर्ट्स टीचर नितेश ने क्रीड़ांगन में हो रहे निर्माण का विरोध किया, तो मेट्रो के कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस घटना से छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर कॉलेज प्रशासन ने 24 घंटे में माफी और मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। प्राचार्य ने लगाए गंभीर आरोप प्राचार्य सीके गौतम ने कहा कि छात्रों में आक्रोश इसलिए है कि उनके ग्राउंड को खराब किया जा रहा है। 27 बीघा जो ग्राउंड है, पूरे पर अतिक्रमण कर रखा है। जो परमिशन है, उसके अलावा तीन साल में आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। इसके अलावा 5 बीघा जमीन खोदकर पार्किंग बनाई जा रही है, जिसकी कोई परमिशन नहीं है। बाउंड्री तोड़कर जहां-तहां वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। प्राचार्य का कहना है कि जो तय हुआ था, वह कॉलेज को अभी तक नहीं मिला है, जिससे कॉलेज का विकास हो सके। इसके अलावा स्मार्ट क्लास बनाई जा सके। ग्राउंड को लेकर मेट्रो ने कहा था कि ग्राउंड बनाकर देंगे, लेकिन पूरा हॉकी और क्रिकेट ग्राउंड तोड़-फोड़ कर छोड़ दिया है। मेट्रो निर्माण के नाम पर ग्राउंड को उजाड़ा जा रहा है। इससे खेल गतिविधियां ठप हो गई हैं। छात्रों की मांग है कि अवैध निर्माण तुरंत रोका जाए, अतिक्रमण हटाया जाए, तोड़ी गई बाउंड्री और ग्राउंड की मरम्मत कराई जाए। और मुआवजा दिया जाए। छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि जब तक मेट्रो अतिक्रमण बंद नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User