शादी के दूसरे दिन दुल्हन से दुष्कर्म की कोशिश:पति और उसके दोस्त पर केस; दहेज में बुलेट न मिलने पर हुआ था विवाद

Nov 24, 2026 - 23:15
0
शादी के दूसरे दिन दुल्हन से दुष्कर्म की कोशिश:पति और उसके दोस्त पर केस; दहेज में बुलेट न मिलने पर हुआ था विवाद
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति और उसके दोस्त पर शराब के नशे में कमरे में घुसकर अभद्रता करने, कपड़े उतारने की कोशिश और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामूहिक विवाह योजना में हुई थी शादी पीड़िता की शादी 21 नवंबर को हाथरस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मथुरा जिले के सुरीर क्षेत्र निवासी विवेक पुत्र डालचंद्र के साथ हुई थी। शादी के अगले दिन 22 नवंबर को दूल्हा पक्ष बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा। यहां बारात के स्वागत और जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दहेज में तय बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने दुल्हन और उसके पिता के साथ मारपीट की। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन को विदा कराए ही वापस चला गया। सुबह पांच बजे कमरे में घुसे पति और उसका दोस्त पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे वह कमरे में सो रही थी। तभी उसका पति विवेक और उसका दोस्त रमन पुत्र हरगोविंद, निवासी होडल, जिला पलवल (हरियाणा), कमरे में आ गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और कपड़े उतारने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उसने दोनों पर दुष्कर्म की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। परिजनों के पहुंचने पर भागे आरोपी पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन कमरे में पहुंच गए। उन्हें आता देख दोनों आरोपी मौके से चले गए। इसके बाद विवाहिता ने परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पति और दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति विवेक और उसके दोस्त रमन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User