महिला आयोग की सदस्य की कार ई-रिक्शा से टकराई:देवरिया में गीता विश्वकर्मा को आई चोट, एयरबैग खुलने से बची जान

Nov 24, 2026 - 22:41
0
महिला आयोग की सदस्य की कार ई-रिक्शा से टकराई:देवरिया में  गीता विश्वकर्मा को आई चोट, एयरबैग खुलने से बची जान
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा की कार मंगलवार दोपहर देवरिया के मझौलीराज क्षेत्र में मठिया गांव के पास ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में गीता विश्वकर्मा को हल्की चोट आई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने से कार में सवार अन्य लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर में ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। चौपाल में शामिल होने जा रही थीं गीता गीता विश्वकर्मा पार्टी की ओर से भाटपाररानी क्षेत्र के बड़का गांव में आयोजित चौपाल में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान मठिया गांव के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी कार की टक्कर हो गई। कार में चार लोग थे सवार हादसे के समय कार में गीता विश्वकर्मा के साथ चालक दुर्गेश (25), गनर शशिकांत गौतम और उनके भाई विद्यासागर विश्वकर्मा (31) पुत्र स्वर्गीय रामावतार विश्वकर्मा सवार थे। पुलिस ने जुटाई हादसे की जानकारी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार सवारों ने ई-रिक्शा के नुकसान के लिए कुछ पैसे दिए और पुलिस की जीप से लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User