हमीरपुर में दो सड़क हादसों में युवक घायल:एक का पैर कुचला, ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर
हमीरपुर में मंगलवार शाम अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। पौथिया गांव के पास ट्रक की टक्कर से 35 वर्षीय राघवेंद्र का एक पैर कुचल गया। वहीं, कुंडौरा के पास सड़क पर अचानक आई बुजुर्ग महिला को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे 22 वर्षीय योगेश सिंह घायल हो गए। ट्रक की टक्कर से पैर कुचला उजनैड़ी गांव निवासी राघवेंद्र पुत्र रवेंद्र पैदल घर जा रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे पौथिया गांव के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका एक पैर कुचल गया। महिला को बचाने में गिरी बाइक दूसरे हादसे में बांदा जिले के बिचवारी गांव निवासी योगेश सिंह (22) पुत्र कैलाश सिंह हमीरपुर से घर जा रहे थे। कुंडौरा के पास अचानक एक बुजुर्ग महिला सड़क पर आ गई। उन्हें बचाने की कोशिश में योगेश की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी राहुल और पायलट सज्जन ने योगेश को प्राथमिक उपचार दिया और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)