आगरा की कल की 10 बड़ी खबरें:भतीजे ने साधु को मार डाला, एक्सप्रेस-वे पर क्रेटा कार 5 बार पलटी; 3 की मौत
नमस्कार, आगरा की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…आगरा में करोड़पति साधु की उसके भतीजे ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। उन्हें सिलबट्टे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह चाचा धर्मवीर सोलंकी का शव मिला था। चाचा साधु बन चुके थे। उन्होंने कुछ समय पहले अपने हिस्से की जमीन बेची थी। इसके बावजूद उसके पास 3 बीघे से ज्यादा जमीन थी। जिसकी कीमत करोड़ों में है। भतीजा इसी जमीन और पहले बेची गई जमीन की रकम पर कब्जा करना चाहता था। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. आगरा में भतीजे ने साधु को मार डाला, दोस्तों के साथ मिलकर सिलबट्टे से पीटा आगरा में करोड़पति साधु की उसके भतीजे ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। उन्हें सिलबट्टे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह चाचा धर्मवीर सोलंकी का शव मिला था। चाचा साधु बन चुके थे। उन्होंने कुछ समय पहले अपने हिस्से की जमीन बेची थी। इसके बावजूद उसके पास 3 बीघे से ज्यादा जमीन थी। जिसकी कीमत करोड़ों में है। पढ़ें पूरी खबर… 2. आगरा में बारिश, खराब मौसम के अलर्ट से बंद रहे स्कूल आगरा में शनिवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। दोपहर बाद बारिश का एक और दौर शुरू हो गया। बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम में ठंडक महसूस हुई। पढ़ें पूरी खबर… 3. एक्सप्रेस-वे पर क्रेटा कार 5 बार पलटी, 3 की मौत आगरा में क्रेटा कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, फिर 4-5 बार पलटी खाई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे। हादसा शनिवार सुबह 7 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डौकी थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 4. आगरा में 12वीं तक के स्कूल बंद आगरा में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी है। ऐसे में जिले के 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। ये आदेश जिलाधिकारी ने जारी किए हैं। जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर आदेश लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर… 5. ‘वोट चोरी कर सरकार बनाई’, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए आरोप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आगरा में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट चोरी कर सरकार बनाई जा रही है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… 6. आगरा में छाता लेकर जनकपुरी की तैयारी देखने पहुंचे डीएम आगरा में श्रीरामलीला महोत्सव, श्रीराम बारात और जनकपुरी को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शनिवार को डीएम मनीष बंसल ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान और सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में सजाई जा रही जनकपुरी का निरीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर… 7. आगरा में राम विवाह समय से कराने पर मंथन, 6 अक्टूबर को बारात निकलेगी आगरा में 6 अक्टूबर को निकलने वाली राम बारात को तय समय में पूरा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। रामलीला और जनकपुरी महोत्सव समितियों के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा, ट्रैफिक, सफाई, जलभराव और अग्निशमन व्यवस्था पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर… 8. आगरा में मॉडल वाइन शॉप में आग लगी, बोतल-कंप्रेशर फटने से होते रहे धमाके आगरा में एक मॉडल शॉप में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मॉडल शॉप के अंदर से धुएं का गुबार उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर… 9. आगरा में विधायक-सांसद रहते 5 जनप्रतिनिधियों का निधन आगरा में फतेहाबाद सीट से 4 बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा का दो दिन पहले 24 सितंबर को निधन हो गया। वह आगरा के ऐसे पहले विधायक नहीं हैं, जिनका जनप्रतिनिधि रहते निधन हुआ। इनसे से पहले 5 ऐसे जनप्रतिनिधि रहे हैं, जो कार्यकाल पूरा होने से पहले दुनिया छोड़ गए। इनमें 4 विधायक और और एक राज्यसभा सांसद रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 10. एक ही जगह पर सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ आगरा में सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब लोगों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम की ओर से नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए आज शनिवार से शुरू किए गए ‘सेवा सेतु अभियान’ में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)