गाजियाबाद पहुंची भाजपा की प्रदेश महामंत्री वर्षा कौशिक:महिलाओं को फैसले लेने और नेतृत्व के अवसर पर जोर दिया
गाजियाबाद में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, नेतृत्व और सशक्तिकरण पर रविवार को प्रेसवार्ता हुई। भाजपा की प्रदेश महामंत्री वर्षा कौशिक गाजियाबाद पहुंची। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर महिला संगठन की पदाधिकारियों को पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी के लिए कहा। महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान ने इसकी अगुवाई की। ‘नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति’ विषय पर हुई प्रेसवार्ता में महिलाओं को फैसले लेने और नेतृत्व के अवसर देने पर जोर दिया गया। महिलाओं को फैसले लेने पर जोर दिया कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री वर्षा कौशिक ने कहा कि आज महिलाएं पीछे नहीं है। महिलाओं को आगे आग फैसले लेने होंगे। वर्षा कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सामर्थ्य और नेतृत्व का प्रतीक माना गया है। वैदिक काल से लेकर रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई होल्कर तक महिलाओं ने नेतृत्व और साहस से इतिहास में जगह बनाई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब केवल सुविधाएं देना नहीं है। महिलाओं को फैसले लेने का अधिकार और नेतृत्व के अवसर भी मिलने चाहिए। इस दौरान प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग, महामंत्री पूनम बंसल, दीप्ति चौहान, पुष्पा पांडे, उपाध्यक्ष सरबजीत कौर और मंत्री विदुषी मौजूद रहीं। लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़े वर्षा कौशिक ने कहा कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 106वां संविधान संशोधन पारित हुआ। इसके जरिए विधायी संस्थाओं में महिलाओं को एक-तिहाई प्रतिनिधित्व देने की दिशा में पहल की गई। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी और फैसले लेने की क्षमता मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं होना चाहिए। ग्रामीण, आदिवासी, अनुसूचित जाति और वंचित वर्गों की महिलाओं को भी आगे आने के समान अवसर मिलने चाहिए। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे कौशिक के मुताबिक, महिलाओं की भागीदारी से नीति बनाने में संवेदनशीलता, समावेशिता और सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच महिला कल्याण से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व आधारित विकास की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, कृषि, उद्यमिता, प्रशासन और राष्ट्र निर्माण के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। उनके मुताबिक, महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देने से विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)