कारागार मंत्री बोले- बार-बार PDA की परिभाषा बदल रहे अखिलेश:मऊ में दारा सिंह ने कहा- कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे पर समझौते को लेकर संशय
मऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान रविवार शाम मऊ पहुंचे। शाम करीब 6 बजे उन्होंने अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे की खींचतान, अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले और ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस-सपा के समझौते पर जताया संशय कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर चौहान ने कहा कि गठबंधन की चर्चा शुरू होने के बाद से ही दोनों दलों के बीच लगातार संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। समझौते के लिए कई लोगों ने कुर्बानी दी, लेकिन अब समझौते के लिए बनाई गई समिति में उन्हीं लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उससे सम्मानजनक समझौते की उम्मीद थी। दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर जारी खींचतान से समझौते के अंतिम रूप लेने पर संशय बना हुआ है। बोले- PDA की परिभाषा स्पष्ट नहीं कर पाए अखिलेश अखिलेश यादव के PDA के नए फॉर्मूले- पढ़ाई, दवाई और आमदनी- पर तंज कसते हुए चौहान ने कहा कि सपा अध्यक्ष बार-बार PDA की परिभाषा बदल रहे हैं। कभी इसमें पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक शामिल होते हैं, तो कभी दूसरे वर्गों को जोड़ दिया जाता है। इससे प्रदेश की जनता भ्रमित हो रही है। अखिलेश यादव अब तक PDA की स्पष्ट परिभाषा नहीं बता पाए हैं। परिसीमन के बयान पर प्रधानमंत्री का किया जिक्र परिसीमन पर अखिलेश यादव के बयान के जवाब में चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सामरिक क्षेत्र में मजबूत हुआ है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और भारत किसी भी देश की चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार है। ओवैसी-चंद्रशेखर के ऐलान पर बोले- सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक दल बनाने और चुनाव लड़ने का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे दल भी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)