आगरा में सौर ऊर्जा पर संगोष्ठी:वेंडर्स को दी हाइब्रिड इनवर्टर की ट्रेनिंग

Sep 26, 2026 - 12:38
0
आगरा में सौर ऊर्जा पर संगोष्ठी:वेंडर्स को दी हाइब्रिड इनवर्टर की ट्रेनिंग
होटल हॉलिडे इन में आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन और माइडिया एनर्जी द्वारा सौर ऊर्जा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आगरा व आसपास के जिलों से पीएम सूर्य घर योजना के 200 से अधिक वेंडर्स शामिल हुए। एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव जैसवाल ने बताया कि बिना बैकअप वाले सिस्टम से ग्रिड पर लोड बढ़ता है। इसे संतुलित करने के लिए अब 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2.0' के तहत बैटरी बैकअप अनिवार्य किया जा सकता है। नेडा के प्रेमचंद और माइडिया के कंट्री हेड प्रवीन शर्मा ने बताया कि हाइब्रिड इनवर्टर सोलर, बैटरी और ग्रिड तीनों पर काम करता है। दिन में अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भेजने के साथ यह बैटरी चार्ज करता है और बिजली कटने पर भी निरंतर बैकअप देता है, जिससे एसी जैसे भारी उपकरण भी चल सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User