फोटो खींचने दौरान हाईटेंशन लाइन चपेट में आया छात्र, मौत:गोंडा में दो छात्र गंभीर रूप से झुलसे, गोंडा मेडिकल कॉलेज से रेफर

Nov 29, 2026 - 19:01
0
फोटो खींचने दौरान हाईटेंशन लाइन चपेट में आया छात्र, मौत:गोंडा में दो छात्र गंभीर रूप से झुलसे, गोंडा मेडिकल कॉलेज से रेफर
गोंडा में रविवार देर शाम करीब 6 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में मोकलपुर रोड स्थित सम्मय माता मंदिर के पास पुलिया पर फोटो खींच रहे तीन छात्र 1.32 लाख वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में 9वीं क्लास के छात्र सूर्य प्रकाश गौतम (15) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी प्रशांत सरोज (18) और अक्षय (10) गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन दोनों को गोंडा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। पुलिया पर खड़े होकर खींच रहे थे फोटो जानकारी के अनुसार, सूर्य प्रकाश गौतम अपने साथियों प्रशांत सरोज और अक्षय के साथ परेड सरकार ग्राम पंचायत के निकट पुलिया पर खड़ा था। तीनों वहां फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सूर्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। परिवार का इकलौता बेटा था सूर्य प्रकाश सूर्य प्रकाश गौतम जिला मुख्यालय स्थित सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ता था। वह यहां किराए का कमरा लेकर अपने साथियों के साथ रहता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी 17 वर्षीय बहन सविता है। बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, घायल प्रशांत सरोज तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा है। वह भी यहां रहकर पढ़ाई करता था। तीसरा घायल अक्षय दो बहनों का इकलौता भाई है। नगर कोतवाल बोले- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए छात्र नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सूर्य प्रकाश अपने दो साथियों के साथ पुलिया पर खड़े होकर फोटो खींच रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 1.32 लाख वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा हुआ। इसमें सूर्य प्रकाश की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र झुलस गए। संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User