आज MDA और RTO का घेराव करेंगे किसान:भाकियू टिकैत पुराने वाहनों और कच्ची कॉलोनियों पर कार्रवाई का करेंगी विरोध
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) आज सोमवार को मेडा और परिवहन विभाग (आरटीओ) का घेराव करेगी। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दोनों विभागों के कार्यालय पहुंचेंगे। भाकियू ने पुराने वाहनों पर कार्रवाई और कच्ची कॉलोनियों में बने मकानों को अवैध बताए जाने के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भाकियू की जिला समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई थी । जिसमें परिवहन विभाग की ओर से 10 से 15 साल पुराने वाहनों पर की जा रही कार्रवाई और दूसरा मुद्दा मेडा की ओर से कच्ची कॉलोनियों में बने घरों को अवैध बताए जाने का रहा। जिसके विरोध में आज जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में दोनों जगह प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसान और आम लोगों से जुड़े मामलों में अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। अनुराग चौधरी ने कहा कि यदि अधिकारियों से सम्मानपूर्वक बातचीत के जरिए समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)