PCS के इंटरव्यू शुरू, 24 अक्टूबर तक चलेंगे:UPPSC मुख्यालय पर 2 पालियों में 2297 अभ्यर्थी बुलाए गए, 812 पदों पर चयन होना है

Sep 28, 2026 - 11:09
0
PCS के इंटरव्यू शुरू, 24 अक्टूबर तक चलेंगे:UPPSC मुख्यालय पर 2 पालियों में 2297 अभ्यर्थी बुलाए गए, 812 पदों पर चयन होना है
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के प्रयागराज स्थित मुख्यालय में सोमवार से PCS-2025 का इंटरव्यू शुरू हो गया। 812 रिक्त पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा में सफल 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू 24 अक्टूबर तक चलेगा। अभ्यर्थियों को दो पालियों में आयोग के सरस्वती भवन में बुलाया गया है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी दोपहर 2 बजे से होगी। रोजाना 100 से अधिक अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। रिजल्ट के 11 दिन बाद ही इंटरव्यू UPPSC ने PCS-2025 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 17 सितंबर को जारी किया था। मुख्य परीक्षा में 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,297 अभ्यर्थी सफल हुए। रिजल्ट जारी होने के महज 11 दिन बाद सोमवार से इंटरव्यू शुरू कर दिया गया। अब साक्षात्कार पूरा होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। SDM के 34 और डिप्टी एसपी के 56 पद इस भर्ती के तहत 28 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टर यानी SDM के 34 और पुलिस उपाधीक्षक यानी डिप्टी एसपी के 56 पद शामिल हैं। दोनों पद पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के हैं। इसके अलावा आबकारी निरीक्षक के 123, नायब तहसीलदार के 105, कोषाधिकारी/लेखाधिकारी के 92, खंड विकास अधिकारी (BDO) के 85 और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 72 पद हैं। सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के 45, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के 35 और श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 37 पद भी भर्ती में शामिल हैं। 1 घंटा पहले पहुंचना होगा साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले आयोग के सरस्वती भवन पहुंचना होगा। उन्हें अपनी शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्र और उनकी छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। NCC 'B' सर्टिफिकेट या प्रादेशिक सेना में अनुभव होने पर संबंधित मूल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों को अपनी रुचि और अर्हता के अनुसार पदों की अधिमान्यता भरने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। तीन चरणों में पूरी होती है PCS भर्ती PCS की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में 400 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा होती है। यह केवल क्वालीफाइंग होती है। इसके बाद मुख्य परीक्षा होती है, जो 1500 अंकों की होती है। इसमें कुल 8 प्रश्न पत्र होते हैं। तीसरे और अंतिम चरण में 100 अंकों का इंटरव्यू होता है। अंतिम चयन सूची मुख्य परीक्षा के 1500 और इंटरव्यू के 100 यानी कुल 1600 अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। डिप्टी एसपी के लिए शारीरिक मानक भी जरूरी डिप्टी एसपी पद के लिए सामान्य, OBC और SC वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर और सीना 84 से 89 सेंटीमीटर होना जरूरी है। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर तय की गई है। इस पद के लिए निर्धारित अन्य शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User