आंबेडकर प्रतिमा स्थलों के सौंदर्यीकरण को 3.90 करोड़ मंजूर:अमेठी में बाबा साहेब के 40 प्रतिमा स्थलों का होगा विकास
अमेठी में डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रतिमा स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 3.90 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं वाले 40 चुने हुए स्थलों पर काम कराया जाएगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुने गए स्थल ये स्थल अमेठी की चारों विधानसभा क्षेत्रों में हैं। योजना के तहत सिर्फ चुने गए प्रतिमा स्थलों का ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। UPELCF की अमेठी इकाई कराएगी काम काम यूपीईएलसीएफ (UPELCF) की अमेठी इकाई कराएगी। योजना के तहत प्रतिमा स्थलों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित किया जाएगा। बाबा साहेब के विचारों के प्रति जागरूकता का लक्ष्य इन कामों से प्रतिमा स्थलों की व्यवस्था बेहतर करने के साथ बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समानता और संविधान के मूल्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)