AAP ने भगत सिंह जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर:सुल्तानपुर में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की अपील पर जुटे कार्यकर्ता
शहीद भगत सिंह जयंती पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरे यूपी में राष्ट्रसेवा का महाअभियान चलाया। इसी कड़ी में रविवार एक बजे तक सुल्तानपुर में विशाल रक्तदान शिविर लगा। यह शिविर आप के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर हुआ। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय युवाओं ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने शिविर का उद्घाटन कर स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा, भगत सिंह ने आजादी के लिए प्राण दिए। अब हमें देशवासियों की जान बचाने को रक्तदान करना चाहिए। वंशराज दुबे ने कहा कि अस्पतालों में अक्सर गरीब और असहाय परिवारों को समय पर रक्त न मिलने के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों में रक्त के अभाव से मासूम ज़िंदगियां खत्म हो जाती हैं। ऐसे समय में आपका दिया हुआ एक कतरा रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है और एक पूरे परिवार को उजड़ने से रोक सकता है। आज आप कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह रक्तदान अनगिनत जरूरतमंद मरीजों को नया जीवनदान देने का काम करेगा। वंशराज दुबे ने कहा कि भगत सिंह का सपना एक ऐसे भारत का था जहां हर नागरिक को बराबरी का हक मिले, जहां कोई भूखा और लाचार न रहे। आज देश के युवाओं को उनके विचारों को अपनाकर समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ना होगा। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेना ही इंकलाब के उन पावन विचारों को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट, जिला महासचिव रामबिलास तिवारी, बौद्ध प्रांत सचिव मो अख्तर, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला राव, युवा जिलाध्यक्ष रौनक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, नगर अध्यक्ष सुमित दुबे, साहिल तिवारी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)