अदालतों के बदलाव के विरोध में वकीलों का सत्याग्रह जारी:प्रतापगढ़ में 5वें दिन भी न्यायिक काम से रहे दूर, मुख्य गेट पर प्रदर्शन
प्रतापगढ़ में दीवानी न्यायालय की कुछ अदालतों का स्थान बदलने और मुकदमों की पत्रावलियां ग्रामीण आउटलाइन कोर्ट भेजने के विरोध में अधिवक्ताओं का सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को वकीलों ने कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और न्यायिक कामकाज में सहयोग नहीं किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि अदालतों का स्थान बदलने के साथ ग्रामीण आउटलाइन कोर्ट भेजी गई पत्रावलियों की सुनवाई का स्थान भी गोपनीय तरीके से बदल दिया गया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों पर मनमाने ढंग से फैसले लेने का आरोप लगाया। वकीलों ने इन बदलावों को लेकर विरोध जारी रखने की बात कही। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की बैठक कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी, जिला बार अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री योगेश सिंह, वकील परिषद अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र और मंत्री आशीष पांडेय समेत वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए। न्यायिक काम से दूर रहने का लिया निर्णय बैठक में न्यायिक कामकाज में किए गए बदलावों का विरोध करने का फैसला लिया गया। अधिवक्ताओं ने आंदोलन के दौरान न्यायिक कार्य से दूर रहने का निर्णय लिया। शुक्रवार शाम को वार्ता के लिए प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों को आमंत्रण भी भेजा गया। हालांकि, पांचवें दिन भी अधिवक्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)