18 घंटे बाद खत्म हुआ किसानों का धरना:रातभर मंडलायुक्त कार्यालय में डटे रहे किसान, आलू के उचित दाम और MSP बढ़ाने की मांग

Nov 27, 2026 - 13:11
0
18 घंटे बाद खत्म हुआ किसानों का धरना:रातभर मंडलायुक्त कार्यालय में डटे रहे किसान, आलू के उचित दाम और MSP बढ़ाने की मांग
अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर शुरू हुआ किसानों का धरना करीब 18 घंटे बाद खत्म हो गया। गुरुवार को करीब 200 किसान किसान आंदोलन की छठवीं बरसी मनाने और छह साल से लंबित मांगों को पूरा कराने पहुंचे थे। शुरुआत में पुलिस और प्रशासन ने किसानों को कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे नाराज किसान गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। करीब पांच घंटे के हंगामे और बातचीत के बाद प्रशासन ने उन्हें परिसर में रात बिताने की अनुमति दे दी। इसके बाद किसानों ने रातभर कार्यालय परिसर में धरना दिया। लेकिन सड़क पर बैठने के दौरान वहां जाम जैसी स्थिति बनी रही। गेट पर रोका तो सड़क पर बैठ गए थे किसान किसान पहले से ही मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में रात बिताने की तैयारी करके पहुंचे थे। लेकिन गेट पर रोकने के बाद उन्होंने फतेहाबाद रोड की एक लेन बंद कर दी। इससे यातायात प्रभावित हुआ। किसानों ने गेट के बाहर ही चूल्हा जलाकर खाना बनाया और भोजन किया। बाद में प्रशासन से अनुमति मिलने पर सभी किसान परिसर के अंदर पहुंचे और वहीं रात बिताई। आलू किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि आलू किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि फसल बर्बाद होने पर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा किसानों ने गेहूं, सरसों समेत अन्य प्रमुख फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने की मांग उठाई। किसानों ने बिजली से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान करने और छह साल से लंबित मांगों पर कार्रवाई करने की भी मांग की। पुलिस बल रहा तैनात, अधिकारियों ने समझाया प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर एसीपी ताज सुरक्षा समेत कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसानों को समझाने का प्रयास करते रहे। हालांकि, किसान मंडलायुक्त कार्यालय परिसर के अंदर ही धरना देने की मांग पर अड़े रहे। किसानों ने मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराने की बात कही। किसानों का कहना था कि लंबे समय से अधिकारियों के सामने समस्याएं उठाई जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में किसानों की प्रमुख मांगें: आलू की उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए। फसल बर्बाद होने पर उचित मुआवजा दिया जाए। गेहूं, सरसों समेत प्रमुख फसलों का MSP बढ़ाया जाए। बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो। छह साल से लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User