फिरोजाबाद में पुलिसकर्मियों को दौड़ लगवाकर परखी फिटनेस:SSP ने टोलीवार ड्रिल कराकर जांचा टर्नआउट, बैरक से भोजनालय तक व्यवस्थाएं परखीं

Nov 27, 2026 - 11:48
0
फिरोजाबाद में पुलिसकर्मियों को दौड़ लगवाकर परखी फिटनेस:SSP ने टोलीवार ड्रिल कराकर जांचा टर्नआउट, बैरक से भोजनालय तक व्यवस्थाएं परखीं
फिरोजाबाद में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में SSP आदित्य लांग्हे ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। पुलिसकर्मियों को लगवाई दौड़ पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए परेड के दौरान दौड़ भी लगवाई गई। SSP ने पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, अनुशासित और प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन की शाखाओं का निरीक्षण किया परेड पूरी होने के बाद SSP ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, पुलिसकर्मियों की बैरक, भोजनालय, गैस गोदाम, कैंटीन, साइबर थाना, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्कशॉप, स्टोर और डीएफएमडी कक्ष का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। SSP ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और कामकाज व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक जयबिन्द गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User