रबी फसल का बीमा 31 दिसंबर तक करा सकेंगे किसान:गेहूं पर प्रति हेक्टेयर 1,305 रुपए प्रीमियम, बीमित राशि 87 हजार रुपए
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान रबी सीजन 2026-27 की फसलों का बीमा 31 दिसंबर 2026 तक करा सकेंगे। इसके लिए यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। ऋणी और गैर ऋणी दोनों तरह के किसान योजना का लाभ ले सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, जिले में रबी सीजन के लिए गेहूं की फसल अधिसूचित है। इसकी बीमित राशि 87 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर और किसानों का प्रीमियम 1,305 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों, रोगों और कीटों से फसल को होने वाले नुकसान पर बीमा कवर मिलेगा। इसमें प्राकृतिक आपदा के कारण बुआई नहीं कर पाने, असफल बुआई, फसल की मध्यावस्था में नुकसान और खड़ी फसल को होने वाली क्षति शामिल है। ओलावृष्टि, जलभराव (धान की फसल को छोड़कर), बादल फटना, भूस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर भी बीमा मिलेगा। कटाई के बाद 14 दिन तक फसल का बीमा कवर फसल कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को भी बीमा सुरक्षा मिलेगी। अगले 14 दिनों तक ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती बारिश और बेमौसम बारिश से होने वाले नुकसान को योजना में शामिल किया गया है। सीएससी और बैंक शाखा में करा सकेंगे बीमा योजना स्वैच्छिक है। गैर ऋणी किसान मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, फार्मर आईडी और आईएफएससी कोड सहित बैंक खाते का विवरण लेकर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या बैंक शाखा में बीमा करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रीमियम जमा करना होगा। प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर किसानों को 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक अनुराग सिंह से मोबाइल नंबर 9450173707 पर संपर्क किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)