AIMIM नेता बोले- भाजपा को हराने गठबंधन को तैयार:सेक्युलर दलों से गठबंधन को करेंगे, यासर शाह पर साधा निशाना; बोले- मजहब से विश्वासघात

Sep 26, 2026 - 18:44
0
AIMIM नेता बोले- भाजपा को हराने गठबंधन को तैयार:सेक्युलर दलों से गठबंधन को करेंगे, यासर शाह पर साधा निशाना; बोले- मजहब से विश्वासघात
बहराइच में एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने शनिवार शाम हजरत सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी सभी सेक्युलर दलों से गठबंधन को तैयार है। अली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मुसलमानों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। इस दौरान उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह पर भी निशाना साधा। अली ने कहा कि इस्लाम में दोहरी भूमिका नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक, मुस्लिम का तिलक लगाकर मंदिर जाना या भंडारे में शामिल होना मजहब से विश्वासघात है। दरअसल, दो दिन पहले यासर शाह काजीपुरा के लालेश्वर नाथ मंदिर में गणेश प्रतिमा के दर्शन करने गए थे। उन्होंने गले में हनुमान जी का गमछा डाला और भंडारे में भी शामिल हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User