अलीगढ़ में सरकारी रास्ते पर कब्जा हटाया:अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर निगम टीम का एक्शन, खूंटे लगाए

Nov 25, 2026 - 20:23
0
अलीगढ़ में सरकारी रास्ते पर कब्जा हटाया:अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर निगम टीम का एक्शन, खूंटे लगाए
अलीगढ़ के नगला मुरारी में सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर निगम ने कार्रवाई की। बुधवार को संपत्ति और प्रवर्तन विभाग की टीम तहसील कोल की राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची। राजस्व अभिलेखों के आधार पर रास्ते की पैमाइश कर उसकी सीमा चिह्नित की गई। सरकारी जमीन की हद स्पष्ट करने के लिए मौके पर खूंटे भी लगाए गए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को जनसुनवाई के दौरान शिकायत मिली थी कि नगला मुरारी में सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण कर मकान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने मामले में सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव को संपत्ति विभाग की टीम के साथ मौके पर भेजकर पैमाइश और निशानदेही कराने के निर्देश दिए थे। सरकारी जमीन की सीमा चिह्नित की बुधवार को नगर निगम और तहसील कोल की संयुक्त टीम ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर सरकारी रास्ते की पैमाइश की। इसके बाद नगर निगम की संपत्ति पर खूंटे लगाकर रास्ते की सीमा स्पष्ट कर दी गई, ताकि भविष्य में अवैध कब्जा या निर्माण न हो सके। मदार गेट से अब्दुल करीम चौराहे तक हटाया अतिक्रमण नगर निगम की संयुक्त टीम ने मदार गेट पुलिस चौकी से अब्दुल करीम चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और अन्य लोगों की ओर से रखा गया अवैध सामान और अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। टीम ने दुकानदारों को सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखने और सड़क, फुटपाथ व सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा न करने की हिदायत दी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सरकारी रास्तों और नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जे या निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User