अम्बेडकरनगर में पीडीए पंचायत में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष:श्यामलाल पाल ने युवाओं, रोजगार, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, बोले- 2027 में जनता देगी जवाब
अम्बेडकरनगर में रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने टांडा में पीडीए पंचायत में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं, रोजगार, कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए। पाल ने आरोप लगाया कि सरकारों ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया और पेपर लीक से उनका भविष्य खराब किया। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव में पीडीए का असर दिखा, जो 2027 विधानसभा चुनाव में और मजबूत होगा। उन्होंने सामाजिक न्याय की सरकार बनाने और यूपी को बेहतर करने का वादा किया। कानून व्यवस्था पर पाल ने आरोप लगाया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने गाजीपुर की घटना का जिक्र किया, जहां पीड़ित परिवार से मिलने गए सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ। बुनकरों की खराब आर्थिक स्थिति और ठप आयात-निर्यात का मुद्दा उठाया। पाल ने कहा कि सपा सरकार में बुनकरों को बाजार-संसाधन मिले थे, सत्ता में आने पर पार्टी उनके लिए व्यवस्थाएं करेगी। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने सपा बूथों पर मतदान प्रभावित किया। पाल ने दावा किया कि जनता 2027 में इसका जवाब देगी। पीडीए पंचायत में उन्होंने भाजपा सरकार पर गरीबों के मकानों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों को आवास और छत देने के दावों के बावजूद कई लोगों के घरों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को समाजवादी विचारधारा का प्रमुख आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक अधिकारों और अपने मत की रक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ने किया। विधायक टांडा राम मूर्ति वर्मा,जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व एमएलसी अतहर खां,सांसद लालजी वर्मा,विधायक राम अचल राजभर, विधायक त्रिभवन दत्त,मुसाब अजीम,पूर्व विधायक कुंवर अरूण, पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय,बुनकर नेता पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अंसारी, मुजीब अहमद,विजय मणि यादव, संतोष यादव गप्पू वर्मा राजमन भारती सूर्यलाल निषाद, मुन्ना मलिक, राजकुमार मौर्य, विशाल मौर्य, विशाल प्रजापति सहित संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)