अमिताभ बच्चन का बंगला फिर उड़ाने की धमकी:20 दिन में तीसरा ईमेल; इसमें एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस, PNB ब्रांच का जिक्र भी

Nov 12, 2026 - 16:25
0
अमिताभ बच्चन का बंगला फिर उड़ाने की धमकी:20 दिन में तीसरा ईमेल; इसमें एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस, PNB ब्रांच का जिक्र भी
मुंबई में गुरुवार सुबह एक बार फिर अमिताभ बच्चन के बंगला जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक अफसर के मुताबिक, ईमेल सुबह 10:52 बजे भेजा गया था। इसके सब्जेक्ट में PNB की मुंबई ब्रांच में दोपहर 1:11 बजे बम धमाका होने की बात लिखी थी। ईमेल में 27 नवंबर और 31 दिसंबर समेत कई तारीखों का भी जिक्र किया गया। सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाने की धमकी अफसर ने बताया कि ईमेल में मुंबई के कई बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और महालक्ष्मी स्टेडियम का भी नाम था। ईमेल में खालिस्तान और कथित संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी का भी उल्लेख किया गया। ईमेल भेजने के लिए reduak079@gmail.com अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था। यह ईमेल PNB के मुंबई जोनल ऑफिस, कफ परेड स्थित लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) और दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार ब्रांच को भेजा गया था। फिलहाल धमकी की विश्वसनीयता और ईमेल भेजने वाले की वास्तविक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User