अमरोहा में 6 थाना प्रभारी बदले:53 पुलिसकर्मियों का तबादला, 6 इंस्पेक्टरों की बदली तैनाती

Sep 26, 2026 - 11:48
0
अमरोहा में 6 थाना प्रभारी बदले:53 पुलिसकर्मियों का तबादला, 6 इंस्पेक्टरों की बदली तैनाती
अमरोहा पुलिस विभाग में लंबे समय बाद बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी लखन सिंह यादव ने शुक्रवार-शनिवार रात 6 थाना प्रभारी बदल दिए। दो दरोगा और 21 सिपाहियों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। गजरौला कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर मनोज कुमार को डिडौली कोतवाली की कमान दी गई है। एसओजी प्रभारी रहे इंस्पेक्टर पंकज तोमर गजरौला कोतवाली के नए प्रभारी बने हैं। धनौरा, नौगावां सादात, हसनपुर और अमरोहा देहात थाने में भी नए प्रभारी तैनात हुए हैं। थाने में क्राइम इंस्पेक्टर नियुक्त तबादला सूची के अनुसार, डिडौली थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान को मंडी धनौरा, अमरोहा देहात थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी को नौगावां सादात, धनौरा थाना प्रभारी सतेंद्र सरोहा को हसनपुर और नौगावां सादात थाना प्रभारी सुनील कुमार को अमरोहा देहात का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर पवन शर्मा को पुलिस लाइन से नौगावां सादात थाने में क्राइम इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। दरोगा विकास कुमार एसओजी के नए प्रभारी और दरोगा राजेंद्र कुमार बम्बूगढ़ चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। एसपी ने कुल 53 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। 21 सिपाही और दो दरोगा सरज कुमार व आकाश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User