मिर्जापुर मे बरसात के दौरान मकान की छत भरभराकर गिरी:कमरे में सो रहे तीन बच्चों समेत 5 लोग घायल, महिला वाराणसी रेफर

Sep 26, 2026 - 11:48
0
मिर्जापुर मे बरसात के दौरान मकान की छत भरभराकर गिरी:कमरे में सो रहे तीन बच्चों समेत 5 लोग घायल, महिला वाराणसी रेफर
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह बरसात के दौरान एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। मलबे में दबने से तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों में विक्की सोनकर (35), उनकी पत्नी अनीता (26), बेटे रुद्र (2), गौरव (5) और भतीजा अंश (9) शामिल हैं। अनीता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। विक्की समेत बाकी चार घायलों की हालत सामान्य बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए.. अंश स्कूल जाने के लिए जगाने आया था परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह अंश स्कूल जाने के लिए विक्की को जगाने आया था। विक्की ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसी दौरान मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। पांचों घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अनीता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बाकी चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों के मुताबिक हादसा बरसात के चलते हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल हादसे की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी मंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User