अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस में गैंग रेप:महिला आयोग ने DGP से 7 दिन में रिपोर्ट मांगी, दरोगा निलंबित; पीड़िता को मदद के निर्देश

Sep 28, 2026 - 09:14
0
अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस में गैंग रेप:महिला आयोग ने DGP से 7 दिन में रिपोर्ट मांगी, दरोगा निलंबित; पीड़िता को मदद के निर्देश
अमरोहा में 22 सितंबर की रात उत्तराखंड के खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हरियाणा की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने डीजीपी को पत्र भेजकर सात दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी की जानकारी पर आयोग ने डीजीपी को समय पर व पूरी जांच, बीएनएस की संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई, फोरेंसिक सबूतों की सुरक्षा और आरोपियों के सहयोगियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए। दोषी पुलिस व कर्मचारियों पर तुरंत विभागीय कार्रवाई होगी। पीड़िता व परिवार को मेडिकल, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, सुरक्षा व नियमानुसार आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी लखन सिंह यादव ने रजबपुर थाने के दरोगा नरेशपाल राणा को निलंबित किया है। राणा पर फार्म हाउस में पुलिस व सीआरपीएफ कर्मियों को गृह विभाग की जांच टीम बताकर ठहराने के आरोप हैं। उनके इन लोगों से संपर्क या संबंध की जांच होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User