अफेयर पर पत्नी और सास को सिर कूचकर मार डाला:पति ने पिता के साथ मिलकर किया मर्डर; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sep 27, 2026 - 16:41
0
अफेयर पर पत्नी और सास को सिर कूचकर मार डाला:पति ने पिता के साथ मिलकर किया मर्डर; तीन आरोपी गिरफ्तार
एटा में बीते सोमवार रात हुई मां-बेटी की हत्या का पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी का किसी से अफेयर था। जिस कारण दोनों में झगड़ा होता था। इसी कारण उसने पिता के साथ मिलकर मर्डर प्लान किया। आरोपी ने पत्नी और सास की हथौड़े से सिर कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी महिला का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला आवागढ़ थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… मुख्य दरवाजे पर चारपाई पर सो रही थीं मां-बेटी पुलिस के अनुसार, प्रियंका (40) और कमला देवी (65) घर के मुख्य दरवाजे के पास चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों पर हथौड़े से हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी पीछे के रास्ते से फरार हो गए। मामले में बेटी कल्पना की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। अवैध संबंधों को लेकर हत्या की योजना बनाने का आरोप पुलिस के मुताबिक, प्रियंका के एक प्रॉपर्टी डीलर से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पति रुकुमपाल नाराज था। आरोप है कि उसने अपने पिता सियाराम और अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र के घर आरोपियों के रुकने और भागते समय आर्थिक मदद करने की बात भी सामने आई है। एटा-टूंडला रोड से 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने सियाराम बाबा (70), दिनेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह को एटा-टूंडला रोड से गिरफ्तार किया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रुकुमपाल अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इन पुलिसकर्मियों ने किया खुलासा मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह, उपनिरीक्षक शिवा जादौन, उपनिरीक्षक जोगेंद्र उपाध्याय, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल गौरव और कांस्टेबल अनंत सिंह शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User