मेज पर पैर रख आराम फरमा रहे हेडमास्टर:कौशांबी के प्राथमिक विद्यालय कोटिया का वीडियो

Nov 27, 2026 - 19:59
0
मेज पर पैर रख आराम फरमा रहे हेडमास्टर:कौशांबी के प्राथमिक विद्यालय कोटिया का वीडियो
कौशांबी में परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ शिक्षकों की कार्यशैली इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोटिया के प्रधानाध्यापक का एक वीडियो शुक्रवार दोपहर सामने आया। इसमें वह कक्षा के अंदर कुर्सी पर बैठकर मेज पर दोनों पैर रखे आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। कुर्सी पर बैठकर मेज पर रखे दोनों पैर जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय कोटिया में शिवबरन मिश्रा प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। सामने आए वीडियो में वह कक्षा के अंदर कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके दोनों पैर मेज पर रखे हुए हैं और वह आराम करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचने के बाद बच्चों को पढ़ाने के बजाय आराम करने में अधिक समय बिताते हैं। उनकी कार्यशैली से विद्यालय के दूसरे कर्मचारी भी परेशान बताए जा रहे हैं, हालांकि कोई खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का सवाल है कि जब शिक्षक ही अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं होंगे तो गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य कैसे संवरेगा। लोगों ने शिक्षक संगठनों के धरना-प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आए दिन प्रदर्शन करते हैं, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही क्यों की जाती है? शिक्षा विभाग की ओर से नहीं आया बयान कौशांबी के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में प्रधानाध्यापक का यह वीडियो शिक्षक की जिम्मेदारी और स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User