गंगा में लापता नानी और नातिन के शव मिले:बेटी अभी भी लापता, 19 नवंबर गंगा किनारे मिली थी तीनों की चप्पल

Nov 24, 2026 - 07:53
0
गंगा में लापता नानी और नातिन के शव मिले:बेटी अभी भी लापता, 19 नवंबर गंगा किनारे मिली थी तीनों की चप्पल
बदायूं में गंगा में लापता हुईं उर्मिला और उनकी दो साल की नातिन रिया के शव मिल गए हैं। उर्मिला की बेटी शीला का अब तक पता नहीं चला है। बचाव दल उसकी तलाश कर रहे हैं। तीनों उसहैत थाना क्षेत्र के शिंभू नगला गांव से 19 नवंबर की शाम लापता हुई थीं। सोमवार को पांचवें दिन रिया का शव फर्रुखाबाद के किन्नर नगला के पास देर शाम गंगा में मिला। इससे पहले रविवार को इसी इलाके में उर्मिला का शव मिला था। शुक्रवार सुबह गंगा किनारे तीनों की दो जोड़ी चप्पल और एक दुपट्टा मिला था। इसके बाद उनके गंगा में डूबने की आशंका जताई गई थी। पुलिस, फ्लड पीएसी, एसडीआरएफ, दमकल विभाग और स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे थे। बदायूं से फर्रुखाबाद तक गंगा में करीब 40 किलोमीटर के दायरे में तलाश की गई। दो शव मिलने के बाद बचाव दल अब शीला की तलाश कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User