औरैया में सर्पदंश से युवक की मौत:परिजन अस्पताल के बजाय कराते रहे झाड़-फूंक, इलाज में देरी पर दम तोड़ा
औरैया में सहार के जीवा सिरसानी गांव में 27 साल के विनोद कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराई, जिससे इलाज में देरी हुई। विनोद बीती रात में चारपाई पर सो रहे थे, तभी करैत सांप ने उन्हें काट लिया। उन्होंने परिवार को बताया और परिजनों ने सांप को मार दिया। इसके बाद वे विनोद को झाड़-फूंक कराने ले गए। काफी देर झाड़-फूंक के बाद परिजन विनोद को सहार सीएचसी ले गए। डॉक्टर नवीन ने जांच के बाद करीब तीन बजे उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गनेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम मृतक के घर पहुंची थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। विनोद शादीशुदा थे और उनकी तीन साल की एक बेटी है। डॉक्टरों के अनुसार, सांप काटने पर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। समय पर एंटी-स्नेक वेनम और इलाज से जान बचाई जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)