खंडवा गांव में रामलीला शुरू:आदर्श क्लब ने उतारी श्रीराम झांकी की आरती, हुआ नारद मोह मंचन
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडवा में ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर के सामने आदर्श क्लब के तत्वावधान में श्रीरामलीला नाट्य मंचन और मेले का शुभारंभ हुआ। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद थाना प्रभारी, आदर्श क्लब के अध्यक्ष करतार सिंह यादव, प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, योगेश शर्मा, पत्रकार अमित जौहरी, असलम, बॉबी गुप्ता, अतर सिंह मास्टर और मेला कमेटी के सदस्यों ने भगवान श्रीराम की झांकी की आरती उतारी। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि मेला भाईचारे का प्रतीक है और रामलीला मर्यादाओं का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद रामलीला में नारद मोह लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत होते ही अयोध्या के लोगों के उत्सव मनाने का दृश्य दिखाया गया। इस दौरान सत्येंद्र उपाध्याय, डॉ. मुनीष उपाध्याय, मोहप्रकाश शर्मा फौजी, पुष्पेंद्र गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)