बागपत में ASP ने दो थानों का निरीक्षण किया:लंबित जांच जल्द पूरी करने और बॉर्डर चौकी पर चेकिंग के निर्देश दिए

Nov 26, 2026 - 08:24
0
बागपत में ASP ने दो थानों का निरीक्षण किया:लंबित जांच जल्द पूरी करने और बॉर्डर चौकी पर चेकिंग के निर्देश दिए
बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात खेकड़ा कोतवाली और बालेनी थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। खेकड़ा कोतवाली में उन्होंने बॉर्डर चौकियों पर चेकिंग अभियान चलाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार जांच करने के निर्देश दिए। अपराध रोकने के लिए भी विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा। एडिशनल एसपी ने लंबित जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी और किसी को भी ड्यूटी में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बालेनी थाने में उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई डेस्क और रिकॉर्ड के रखरखाव की जानकारी ली। इन व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। पुरा महादेव गांव में 9 माह के बच्चे की मौत के मामले में उन्होंने पुलिसकर्मियों को जांच के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बागपत-मेरठ बॉर्डर की हिंडन चौकी पर लगातार चेकिंग करने और थाने आने वाले लोगों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User