बरौनी-राजकोट स्पेशल ट्रेन 27 नवंबर को चलेगी:बलिया समेत कई स्टेशनों से गुजरेगी; राजकोट 15:30 बजे पहुंचेगी
छठ पर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 27 नवंबर को बरौनी-राजकोट त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन एक तरफ के सफर के लिए चलाई जाएगी। बरौनी से रात 10 बजे रवाना होकर ट्रेन बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, जौनपुर और प्रयागराज होते हुए राजकोट पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने इसकी जानकारी दी। ट्रेन बरौनी से रात 10 बजे रवाना होगी। शाहपुर पटोरी में रात 10:52 बजे, हाजीपुर में 11:50 बजे और सोनपुर में अगले दिन रात 12:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद छपरा में रात 1:40 बजे, बलिया में 2:45 बजे, गाजीपुर सिटी में 3:50 बजे, औंड़िहार में सुबह 4:37 बजे और जौनपुर में 5:45 बजे ठहराव होगा। ट्रेन सुबह 9 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। आगरा, भरतपुर और जयपुर होकर गुजरेगी ट्रेन प्रयागराज से रवाना होने के बाद ट्रेन गोविंदपुरी में दोपहर 1:05 बजे, टूंडला में शाम 4 बजे, ईदगाह आगरा में 4:55 बजे, भरतपुर में शाम 6:10 बजे और बांदीकुई में रात 10:22 बजे पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन जयपुर में रात 12:55 बजे, किशनगढ़ में 2:27 बजे, मदार में 2:57 बजे और अजमेर में सुबह 3:25 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी राजकोट ट्रेन अजमेर से मारवाड़ में सुबह 5:15 बजे, फालना में 5:55 बजे और आबू रोड में 7:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पालनपुर में सुबह 9:57 बजे, महेसाना में 10:52 बजे, विरमगाम में दोपहर 12:05 बजे और वांकानेर में 2:17 बजे ठहराव होगा। ट्रेन के राजकोट पहुंचने का समय दोपहर 3:30 बजे निर्धारित है। 20 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे के अनुसार, ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 8, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 और एसएलआर के 2 कोच लगाए जाएंगे। इस तरह ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। रेलवे ने छठ के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)