बाइक रोकने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट:सिद्धार्थनगर में लाठी-डंडों से युवक और उनके भाई को पीटा, दो मोटरसाइकिलें तोड़ीं

Nov 27, 2026 - 09:20
0
बाइक रोकने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट:सिद्धार्थनगर में लाठी-डंडों से युवक और उनके भाई को पीटा, दो मोटरसाइकिलें तोड़ीं
सिद्धार्थनगर में बांस थाना क्षेत्र के विशुनपुर मुस्तहकम गांव में बाइक रोकने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर बृजेश चौबे के घर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके भाई शैलेश को भी पीटा गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बृजेश चौबे ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर को सुबह करीब 9:45 बजे वह अपने चचेरे भाई की बाइक से पिपरा ओड़निया जा रहे थे। विशुनपुर चौराहे पर रोहित पांडेय, अरबाज और संदीप पांडेय ने उनकी बाइक रोक दी। इस दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घर पहुंचकर लाठी-डंडों से किया हमला बृजेश के मुताबिक, घर लौटने के बाद वह बरामदे में बैठे थे। कुछ देर बाद अवनीश पांडेय, रोहित पांडेय, राजेश पांडेय और उनके साथ अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचे। आरोप है कि घर में घुसकर बृजेश के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे उनके भाई शैलेश को भी पीटा गया। दो मोटरसाइकिलों को भी किया क्षतिग्रस्त आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बुलेट और पल्सर मोटरसाइकिल को भी लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 26 नवंबर को रोहित पांडेय, अवनीश पांडेय, राजेश पांडेय, अरबाज, संदीप पांडेय और राजेश के एक अज्ञात रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मारपीट, धमकी, रास्ता रोकने और घर में घुसकर हमला करने के आरोप शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User