बाराबंकी में एक महीने में उखड़ी सड़क:1.50 करोड़ से बनी हैदरगढ़-सुबेहा रोड हुए गड्‌ढे, JE बोले- ठेकेदार ने की लापरवाही

Nov 27, 2026 - 11:17
0
बाराबंकी में एक महीने में उखड़ी सड़क:1.50 करोड़ से बनी हैदरगढ़-सुबेहा रोड हुए गड्‌ढे, JE बोले- ठेकेदार ने की लापरवाही
बाराबंकी में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने हैदरगढ़-सुबेहा मार्ग पर करीब 1.50 करोड़ रुपए से लगभग पांच किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई। काम पूरा होने के एक महीने के भीतर कई जगह डामर की परत उखड़ने लगी। सड़क पर दरारें और गड्ढे भी दिख रहे हैं। दावा है कि कई जगह हाथ लगाने पर डामर की परत निकल रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के मानकों और विभागीय अधिकारियों की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। शिकायतों के बाद विभाग क्षतिग्रस्त जगहों पर पैचवर्क करा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब गुणवत्ता छिपाने के लिए जल्दबाजी में पैच लगाए जा रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। जेई सुभाष यादव ने कहा कि सड़क ठेकेदार की लापरवाही से उखड़ रही है। सड़क की ठीक से सफाई नहीं हुई और डामर तय तापमान पर नहीं बिछाया गया। उन्होंने ठेकेदार को सड़क ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। जेई ने यह भी कहा कि सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। हालांकि, सड़क का काम करीब एक महीने पहले पूरा होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि सड़क की एक साल की गारंटी है। इस दौरान सड़क खराब होने पर ठेकेदार को स्वीकृत बजट से ही मरम्मत करानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User